बलरामपुर, अप्रैल 12 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गोकुलनगर महदेइया बाजार निवासी मोहन वर्मा ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सुबह करीब 11.05 बजे गांव के विपक्षी अशोक, अतुल व बल्लभ मेरी बहन को गाली दे रहे थे। मना करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में इलाज कराया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...