गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। खोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के फर्जी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर डालने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि तीन युवकों ने उनके भाई को उनका पति बताते हुए पोस्ट वायरल कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।खोड़ा के आजाद विहार में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई साल से अपने पति के साथ आजाद विहार में रह रही है। आरोप है कि देव कुमार निवासी ग्राम सिराज, एटा हाल निवासी खोड़ा, संजय भाटी निवासी ग्राम देवला, गौतमबुद्धनगर और राजा मौरी निवासी सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर ने उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से उसके भाई को पति बताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की है। इतना ही नहीं उन्होंने पोस्ट में दोनों का फोटो भी लगाया है। पोस्ट वायरल होने के कारण समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.