रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की, संवाददाता। भाई को नशे का सामान देने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। गंगनहर कोतवाली के कमेलपुर गांव निवासी विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में ही कुछ लोग उसके भाई का नशे का सामान देते हैं। इससे वह नशे का आदी हो चुका है और रोजाना नशा करने लगा है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह उक्त लोग भाई को नशे का सामान दे रहे थे। इस पर उसने और परिवार के लोगों ने विरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.