देवघर, फरवरी 27 -- देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झूमरबाद पंचायत के दिनाजपुर उर्फ लरैया गांव में सोमवार को धारदार हथियार से भाईयों द्वारा मिलकर भाई को मारकर घायल करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घायल की पत्नी रूबी देवी के बयान पर कांड संख्या- 20/26 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। बताया है कि संपत्ति विवाद में भाईयों में विवाद बढ़ गया और दो भाईयों ने मिलकर एक भाई राजेंद्र यादव उम्र करीब 35 वर्ष पिता- नकुल यादव को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति देख रांची रेफर कर दिया गया। घायल की पत्नी ने बीरेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष, सिकंदर यादव उम्र 28 वर्ष दोनों पिता- नकुल यादव के अलावे अन्य चार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.