नई दिल्ली, अगस्त 17 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब अपनी लाइफ का दूसरा चैप्टर जी रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड और ड्रग केस में नाम आने के बाद एक्ट्रेस और उनका परिवार पिछले कई साल मुश्किलों में रहे। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उस केस की वजह से उनके छोटे भाई को कॉलेज में एडमिशन नहीं मिला। पिता को भी जॉब पर नहीं रखा गया। सोसाइटी ने भी उन्हें नकार दिया था। ऐसे बुरे वक्त में परिवार ने एक दूसरे को संभाला और आगे आए। अब रिया खुद का एक कपड़ों का ब्रांड चला रही हैं। इसके साथ रियलिटी शोज का भी हिस्सा बनी हुईं हैं।रिया चक्रवर्ती के भाई को नहीं मिली थी जॉब फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के एक नए एपिसोड के लिए रिया चक्रवर्ती का घर का टूर दिया है। इस दौरान रिया ने फराह के सामने अपने खुद का ब्रांड खोलने के पीछे का कारण बताया। फराह खान ने रिया के ब...