भाई के हिस्से का मकान बेचा, तीन पर केस दर्ज
गौरीगंज, जून 7 -- मुसाफिरखाना। नगर पंचायत के एक व्यक्ति ने माता-पिता की मौत के बाद अपने दो सगे भाइयों द्वारा कूटरचना एवं धोखाधड़ी कर उसके हिस्से का पैतृक मकान बेंच देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू की है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी अभिनव कुमार अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय नत्थूराम अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता का वर्ष 2004 में तथा माता का वर्ष 2020 में निधन हो चुका है। माता-पिता के निधन के बाद वह तथा उनके दोनों भाई बृजेश कुमार अग्रवाल और अनिल कुमार अग्रवाल पैतृक संपत्ति के वैधानिक उत्तराधिकारी हैं। अभिनव का आरोप है कि उनके दोनों भाइयों ने उनकी हिस्सेदारी को छिपाते हुए तथा कूट रचना कर धोखाधड़ी के माध्यम से पैतृक मकान संख्या-1102, वार्ड संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.