संवाददाता, मार्च 30 -- UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़े भाई के हाथों बेरहमी से छोटे के कत्ल की सनसनीखेज वारदात हुई है। दोनों भाइयों ने रात में शराब पीकर झगड़ा किया था। सुबह बड़े भाई ने छोटे भाई के ऊपर बेरहमी से लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके के लोग बेहद दुखी हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना, लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार खांडेदेव निवासी श्रवण और उसके छोटा भाई भोलू गौतम के बीच नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ा भाई गुस्से से बेकाबू हो गया। हालांकि रात में दोनों भाई सोने चले गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.