रांची, मई 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची पुलिस टीम ने तुपुदाना ओपी क्षेत्र के चांद गांव से सगे भाई-बहन रोशनी (10) व युवांश (6) को बुधवार को बरामद किया। पुलिस दोनों को लेकर जगन्नाथपुर थाना पहुंची और पिता चिरंजीव महतो व मां रूपाली देवी की मौजूदगी में दोनों बच्चों से पूछताछ की। रोशनी गायत्री मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल में कक्षा तीन व युवांश नर्सरी कक्षा का छात्र है। पिता सुधा डेयरी के प्लांट में ऑपरेटर हैं और मां सब्जी बेचती है। रोशनी अपने भाई को लेकर पिछले सोमवार को दोपहर 12:30 बजे एचईसी के सेक्टर एक के पटेल नगर आवास से निकली थी। इसके बाद से दोनों लापता थे। खोजबीन में पता नहीं चलने पर पिता ने जगन्नाथपुर थाना में सूचना दी। पुलिस टीम ने मंगलवार को दोनों की खोजबीन की। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज जांचने पर उनके बिरसा चौक तक पहुंचने का पता चल...