भागलपुर, अप्रैल 7 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के गोराडीह-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एक स्कूल के पास एक बाइक सवार सैलून संचालक को हाईवा ने रौंद दिया, जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लोदीपुर थाना क्षेत्र के पिपरा काली स्थान के समीप निवासी प्रदीप ठाकुर के 28 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक मनीष कुमार भागलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान भागलपुर की तरफ से आ रहे हाईवा ने बाइक को ठोकर मार दी। बाइक बगल में गिर पड़ी और मनीष कुमार सड़क पर गिरते ही ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने लोदीपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पदाधिकारी प्रेमचंद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परि...