मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पानापुर करियात थाना इलाके में दोस्त की बहन से ही चाकू की नोक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला घर में अकेली थी। परिवार के लोग अस्पताल गए हुए थे। इसी दौरान पीड़िता के भाई का दोस्त घर में घुसा। उसने चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन बगल में एक आयोजन के कारण लोग कुछ नहीं सुने। घटना बीते 27 दिसंबर की है। महिला ने पानापुर करियात थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसकेएमसीएच में महिला ने अपनी चिकित्सीय जांच कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं है। इस घटना के बाद उसका पति उसे नहीं रखेगा। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि भाभी बीमार थी। वह मायके में अकेली थी। परिवार के लोग भाभी को इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.