अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या। अयोध्या कोतवाली में कोतवाली क्षेत्र के ही कनीगंज रायगंज निवासी नरसिंह साहू पुत्र स्व.कृष्णा प्रसाद सोनी ने अपने सगे भाई के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तहकीकात शुरू कराई है। शिकायत में नरसिंह साहू का कहना है कि उनका भाई शिवशंकर साहू नशे का आदी हो गया है। जब से जेल से छूटकर आया है.तब से शराब पीता रहता है। पहले भी उनसे पत्नी पर हमला किया था। रविवार की रात गाली-गलौच करते हुए उनपर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी नीतू व माता शान्ती देवी को भी मारापीटा व लड़के निशान्त को धक्का देकर गिरा दिया तथा जान से मारने की धमकी दी।-------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.