प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- सांगीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोहानी गांव निवासी बीर प्रकाश पांडेय पुत्र हर्ष नारायण पांडेय ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा कि वह परिवार के साथ लखनऊ में रहता है। चार दिन पूर्व जब घर आया तो देखा घर का ताला टूटा था। जब अंदर गया तो देखा कि घर मे रखे कीमती समान गायब थे। तहरीर में पीड़ित ने सगे भाई के खिलाफ ही चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी वेद प्रकाश पांडेय के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.