लखनऊ, मई 26 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। पारिवारिक विवाद में हुई मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई रॉड बरामद कर ली।

घटना का विवरण गोपाल खेड़ा निवासी जमुना प्रसाद पर 22 मई की शाम को बेलहिया खेड़ा के पास लाठी-डंडों से हमला किया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान जमुना की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने मोहनलालगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाते हुए जांच की। सोमवार रात पुलिस ने हरदेश और लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हरदेश ने बताया कि मृतक उसका सगा भाई था और पुराने विवाद के च...