मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- सकरा। रक्सा रहीमपुर गांव में संजय पासवान की हत्या मामले में गिरफ्तार चचेरे भाई सीताराम पासवान को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले को लेकर मुशहरी थाने के रघुनाथपुर निवासी संजय पासवान के साले के बयान पर सकरा पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसमें सीताराम पासवान को आरोपित किया है। बताया कि बहनोई संजय पासवान को चौर में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। डीएसपी पूर्वी टू सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नामजद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: भाई की पीट-पीटकर हत्या, शव को खेत में फेंका

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...