इटावा औरैया, जून 11 -- सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के अधियापुरा गांव में छोटे भाई की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी शिवशंकर को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसका अपने भाई सुशील कुमार की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था। शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान मारपीट में भाई को गंभीर चोटें लग गईं, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम अधियापुरा गांव निवासी शिवशंकर और उसके छोटे भाई 36 वर्षीय सुशील कुमार के बीच बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। बताया गया कि सुशील कुमार नशे की हालत में शिवशंकर के बच्चों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। यह भी पढ़ें- बच्चों के झगड़े में बड़े भाई ने छोटे को मार डाला; ईंट से हमला फिर हंसिया से काटा, मच गया कोहराम इसकी जानकारी मिलने पर दोनों भाइ...