आजमगढ़, अगस्त 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के चकिया गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसा में बस में सवार महिलाएं रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधने के लिए जा रही थी। मंडलीय अस्पताल में भर्ती 34 घायलों में 24 महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना में मृत बलिया जनपद की निवासी महिला अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा रही थी। उसकी मौत से भाई की कलाई सूनी रह गई। बहन के मौत की सूचना मिलते ही मायके में कोहराम मच गया।बलिया जनपद के खजुरी थाना क्षेत्र के करियावां खोचा गांव की निवासिनी कालिंदी पत्नी राजबली यादव पत्नी बच्चो के साथ लखनऊ के गोमती नगर में रहती थी। यह भी पढ़ें- डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत दो की मौत, 34 घायल उसका मायका बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में है। कालिंदी अपने भाई राजनाथ यादव को राखी बांधने...