नई दिल्ली, जुलाई 20 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सरसावा के कुतुबपुर गांव में 17 जुलाई को हुए विपिन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, विपिन की हत्या उसके दोस्त ने अपने भाई की साली से बातचीत को लेकर रची गई साजिश के तहत की थी। पुलिस ने आरोपी मोबिन और उसके रिश्तेदार रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों से मृतक की मार्कशीट, आधार कार्ड और हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक देहात मयंक पाठक ने बताया कि बृजपाल की तहरीर पर पहले निक्की, राहुल, मन्नू और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकुड़-शाहजहांपुर मार्ग स्थित टावर तिराहे के पास से मोबिन और रहमान को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी मोबिन ने बताया कि वह और विपिन दोस्त थे। दोनों साथ में उसकी रि...