बलिया, अप्रैल 27 -- सिकंदरपुर/ नवागर, हिंदुस्तान संवाद। भाई की शादी में शामिल होने के लिए घर जा रही एक युवती की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कोथ महरों निवासी शिवजी सिंह के बेटे की शादी तय है। 29 अप्रैल को तिलक तथा तीन मई को विवाह होना है लिहाजा गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करने वाली उनकी 24 वर्षीय बेटी पूजा भाई की शादी में शामिल होने के लिए किसी ट्रेन से बेल्थरारोड पहुंची। वहां से किसी साधन से नवानगर पहुंची जहां पर बाइक लेकर पहुंचा बड़ा भाई दीपक सिंह बहन को लेकर गांव जा रहा था। यह भी पढ़ें- खरीदारी कर लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत नवानगर-चाढ़ी मार्ग से गुजरने के दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रा...