मैनपुरी, अप्रैल 9 -- कुसमरा। भाई की हत्या कराने वाली बहन और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया। गुरुवार को एसपी ने पुलिस लाइन के सभागार में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्याकांड के दौरान जब प्रेमी ने बहन की आंखों के सामने सगे भाई को गोली मारी तो बहन को अपने अपराध पर कोई पछतावा नहीं था। पहले बहन ने भाई की लाश ठिकाने लगाने में मदद की और लाश घर से बाहर निकाली गई तो बहन ने सबसे पहले खून से सने फर्श की आधी रात को ही सफाई की। आरोपी प्रेमी शव मृतक की बाइक पर ही रखकर ले गया और झाड़ियों में फेंक दिया। खास बात ये रही कि घटना के समय एक गोली पेट में मारी गई और जब लाश झाड़ियों में फेंकी गई उस समय हत्यारे ने एक गोली मृतक के सिर में भी मार दी, ताकि वह जिंदा न रहे। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया। जानकारी दी कि फर्रुखाबाद के मो...