झांसी, मई 20 -- झांसी। समथर थाना क्षेत्रान्तर्गत बेतवा माइनर पुल पर मंगलवार नहाते वक्त छोटे को बचाने में बड़ा चचेरा भाई नहर में डूब गया था। वहीं करीब 18 घंटे चले कडे़ रेस्क्यू के बाद बुधवार सुबह गांव पहाड़पुरा नहर से उसका शव पानी में उतरा मिला है। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला लंका-पलंका निवासी बब्लू जाटव का 34 वर्षीय बेटा सोनू जाटव मंगलवार ओ अपने चाचा उत्तम जाटव के बारे मंकू (12) के साथ बेतवा माईनर नहर में नहाने गया था। तभी मंकू नहर के पानी में डूबने लगा। शोर सुनकर सोनू ने बिना समय गवाए मंकू को बचा लिया और स्वयं पानी के बहाव में बह गया। यह भी पढ़ें- अयोध्या में डूबे किशोर का शव पहुंचने से मचा कोहराम घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। खबर पाकर पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। सूचना पर थाना प्रभारी समथर ...