बदायूं, अक्टूबर 1 -- कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव अलेहदादपुर धोबई के रहने वाले ओमेन्द्र पुत्र राजवीर सिंह ने अपने भाई ज्ञानचंद्र 23 वर्ष की आत्महत्या के मामले में एडीजी बरेली जोन को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने विवेचना पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई और परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत के समर्थन में एक वीडियो भी उपलब्ध कराया है। ओमेन्द्र ने बताया कि उसकी पत्नी के मायके चले जाने को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई ज्ञानचंद्र पर शक जताया था। आरोप है कि 20 अगस्त की रात कुछ लोग हथियार लेकर उसके घर पहुंचे और ज्ञानचंद्र को जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन भय के कारण ज्ञानचंद्र ने खेत में बनी झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में 25 अगस्त को मुकदमा दर...