नई दिल्ली, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन का त्योहार है तो घर में ढेर सारी मिठाईयां आएंगी। लेकिन खाने के बाद डेजर्ट की बात ही अलग होती है। पर, टाइम कम हो तो समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाएं जो टेस्टी, अलग हटकर और बनाने में आसान हो। आपकी इस डिमांड को पूरा करेगी ये रेसिपी। शेफ कुनाल कपूर ने मात्र 2 चीजों से बन जाने वाले खोवे का हलवा की रेसिपी शेयर की है। जिसे बनाने में आपको बहुत सारी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और झटपट बनकर तैयार भी हो जाएगी। नोट कर लें सिंपल तरीके से बन जाने वाला मावे का हलवा।मावे का हलवा बनाने की सामग्री 250 ग्राम खोवा 100 ग्राम चीनी एक चम्मच इलायची पाउडर आठ से दस पिस्ता आठ से दस बादाममावे का हलवा बनाने की रेसिपी मावा यानी खोवे का हलवा बनाने की रेसिपी बहुत आसान है और बनने के बाद इसका स्वाद लाजवाब लगेगा।सबसे पहले खोवा लें, अच्छी क्वालिटी ...