कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर दक्षिण। दबौली में रहने वाली अनिता काकादेव स्थित एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स हैं। अनिता के मुताबिक उनका खाता यश बैंक गोविंदनगर शाखा में है। रविवार को उनके भाई का फोन आया और उसने कुछ रुपयों की जरूरत होने की बात कही। इस पर उन्होंने उसके खाते में रुपये ट्रांसफर करने को कहा तो भाई ने किसी और का खाता नंबर देने की बात कहकर फोन काट दिया। अनीता के मुताबिक भाई का फोन कटने के बाद ही एक अंजान नंबर से कॉल आई। उसने खुद को भाई का करीबी बताकर दो बार में 30 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। बाद में मोबाइल भी बंद कर लिया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.