चतरा, दिसम्बर 10 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। सीजीएल परीक्षा का परिणाम की घोषणा कर दी गयी है। जिसमें मयूरहंड के परीक्षार्थियों ने भी बाजी मारी है। प्रखंड के करमा पंचायत के ढोढ़ी गांव के तीन युवकों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस परीक्षा में एक ही घर के कामेश्वर दांगी के पुत्र संदीप कुमार दांगी व पुत्री सीमा कुमारी ने एसएससी सीजीएल की परीक्षा में सफलता हांसिल की है। भाई संदीप अंचल निरीक्षक और बहन सीमा कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बनी है। वहीं उक्त गांव के रविंद्र कुमार वर्मा कनिय सचिवालय सहायक के पद पर चयनित हुए हैं। हुसिया पंचायत के महुवरी गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र संदीप सिंह ने सीजीएल में सफलता हासिल की है। झारखंड सरकार ने संदीप को प्रखण्ड आपूर्ति पादाधिकारी पद के लिए चयन किया है। संदीप फिलहाल झारखण्ड पुलिस में कार्यरत है। अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.