सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- रीगा,एक संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को आगामी होली को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ संजय पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में होली शांति एवं सद्भाव पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने बताया कि कोई भी धर्म आपस में प्रेम और सद्भाव बनाकर एक साथ रहने का संदेश देता है। बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू है। इस नियम को शख्ती पूर्वक पालन करना है। किसी भी स्थिति में शराब बेचने वाले या पीने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। अक्सर हमारे समाज में शराब के नशे में ही अव्यवस्था फैलाई जाती है। जब से राज्य में शराब बंदी लागू हुई है, इस प्रकार की घटनाएं काफी कम हुई है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोई भी पर्व किसी को दुख या तकलीफ पहुंचाने के लिए नहीं मनाया जाता, बल्कि हमेशा प्रेम और सद्भाव का वातावरण बना...