रामपुर, फरवरी 17 -- स्वार। रमजान और होली के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतुल कुमार पांडेय ने की। सीओ ने उपस्थित लोगों से अपील की कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपत्तिजनक स्थिति या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। रमज़ान के मुक़द्दस माह में इबादत के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था और बिजली पानी को लेकर ज़ोर देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर इरफान, शाहिद अंसारी, अकील खान, जमील अंसारी, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.