देवरिया, मई 21 -- भरथुआ, निज संवाददाता। संत निरंकारी मिशन का उद्देश्य समाज से राग द्वेष व कटुता मिटाकर आपसी सहयोग व भाईचारे को मजबूत करना है। उक्त बातें सलेमपुर क्षेत्र के बरसीपार ग्राम पंचायत के छावनी टोला पर आयोजित संत समागम में कुशीनगर के जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से मानव जीवन में आध्यात्मिक ज्ञान की वृद्धि होती है, जिससे प्रभाव से व्यक्ति सदमार्ग पर चलता है। कार्यक्रम में वातावरण भक्ति से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य हरेराम यादव व उदयप्रताप यादव को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- 22 मई को विशाल निरंकारी संत समागम आयोजन में रामअवध,व्यास,देवानन्द, सुभाष,किसमावती देवी, डब्लू, सिंगासन, ऋषिमुनि, हंसनाथ आदि।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...