पूर्णिया, मार्च 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामबाग स्थित मिलिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में धूमधाम और भाईचारे के माहौल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रोफ़ेसर, कर्मचारी, छात्र और अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इफ्तार पार्टी के जरिए सभी ने आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्रिंसिपल डॉ शाकिब शकील द्वारा अजान देकर की गई। अजान के बाद सभी रोजेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया और देश में अमन-चैन, तरक्की तथा भाईचारे की दुआ मांगी। इफ्तार के दौरान पूरे परिसर में एक सकारात्मक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। मौके पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. असद इमाम ने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का महीना आत्मसंयम, धैर्य और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्हो...