भाईचारे और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ बकरीद
पूर्णिया, मई 28 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र में बकरीद शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। थाना क्षेत्र के रामनगर, मधुबन, मिर्चाईबाड़ी, जानकीनगर, विनोबा ग्राम, तेत्रराही, रूपौली दक्षिण सहित करीब दर्जनभर स्थानों के ईदगाहों एवं मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का परिचय देते हुए भाईचारे का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार गश्त करता नजर आया। जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.