मधुबनी, मई 25 -- झंझारपुर/मधेपुर । आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को मधेपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ आलोक कुमार शर्मा एवं एसएचओ विश्वजीत कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, धार्मिक नेताओं तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ पर्व मनाने की अपील की। एसएचओ ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद पर विधि-व्यवस्था व आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश या अफवाह प...