मुंगेर, मार्च 6 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर में रंगों का पावन पर्व होली शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। बुधवार को होली की मस्ती बच्चों, युवाओं तथा बुजुर्गों में समान रूप से देखने को मिली। सुबह से ही गांव एवं मोहल्लों की गलियां, चौक-चौराहे और नुक्कड़ों पर सभी आयु वर्ग के लोग एकत्र होकर अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। युवाओं की टोलियां रंग बरसे भींगे चुनर वाली और होली खेले रघुबीरा अवध में, जैसे लोकप्रिय फिल्मी होली गीतों पर देर रात तक झूमते रहे। इस दौरान काजू-किशमिश से युक्त ठंडई का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। गांवों में होली का उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...