चंदौली, मई 29 -- विशुनपुरा। क्षेत्र में बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मस्जिदों एवं ईदगाहों में निर्धारित समय पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारा एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई। क्षेत्र के पखनपुरा, विशुनपुरा, जमोखर समेत अन्य मुस्लिम बहुल गांवों में सुबह से ही त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल रहा। लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचे। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई। बच्चों एवं युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मौलानाओं ने अपने संबोधन में बकरीद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद उन्होंने कहा ...