रुडकी, मई 28 -- रुड़की, संवाददाता। ईदउल जुहा का पर्व गुरुवार को रुड़की सहित आसपास के इलाकों और देहात क्षेत्रों में भाईचारे, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा कर देश में अमन, चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर अर्धसैनिक बल की तैनाती भी की गई थी। यह भी पढ़ें- रुड़की में भाईचारे और अमन के संदेश के साथ अदा की ईद की नमाज यह भी पढ़ें- ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज़, अमन-चैन की मांगी दुआ यह भी पढ़े...