गोड्डा, मई 28 -- महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा एवं आसपास के इलाकों में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ ईदगाहों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की तथा एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। हनवारा, खैराटीकर, गढ़ी, नरैनी, नयानगर, परसा, नारायणपुर, हिरकरयां, कुशमाहारा समेत विभिन्न क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारा और तरक्की की दुआ मांगी。 यह भी पढ़ें- महागामा में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, ईदगाहों व संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षणनमाज का आयोजन हनवारा एवं खैराटीकर ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की। जामे मस्जिद हंसडीहा ...