धनबाद, मार्च 16 -- धनबाद पुलिस लाइन में रविवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने पुलिस अफसरों, जवानों और रोजेदारों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। भाईचारा और सौहार्द के बीच पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी इफ्तार पार्टी में शिरकत की। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने सामूहिक रूप से मगरिब की नमाज अदा की। मौके पर डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय एक शंकर कामती, सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार और विनोद कुजूर सहित जिले के कई थानों और अंचलों के पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे। इफ्तार पार्टी के सफल आयोजन में सरताज खान, मोहिउद्दीन खान, अकबर खान, अंजारुल खान, महबूब आलम और शमसुल अंसारी ने सक्रिया भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...