गंगापार, मार्च 16 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत शंकरगढ़ के हज्जी टोला में रविवार को होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का अवसर देते हैं, इसलिए सभी को मिल-जुलकर समाज को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।आगे कहा कि समाज को संगठित और जागरूक रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में अनुज पांडे, आदित्य विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, भूपेंद्र, प्रवीण कुमार मिश्रा, राकेश भार्गव, अभय, रूपेश, मुन्ना मिश्रा, जय द्विवेदी, प्रदीप पांडेय (कार्यक्रम संचालक), शिवम शुक्ला, विनय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.