गंगापार, मार्च 6 -- सहसों में गुरुवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण सिंह पटेल रहे। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार हमें भाईचारा और एकता का संदेश देता है। इसी प्रकार रामचरित मानस सम्मेलन समिति सहसों द्वारा शुक्रवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समिति के अध्यक्ष आशीष केसरवानी ने उपस्थित लोगों को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। उसके बाद उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सहसों में आचार्य सतानंद जी महाराज, श्रीधाम वृंदावन के मुखारविंद से सात मार्च से सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में शनिवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान विष्णु केसरवानी, सुनील केसरवानी, आलोक केसरवानी, मनोज तिवारी, सत्यम केसरवानी, जय कृष्ण सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.