अयोध्या, अगस्त 17 -- अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। नागपंचमी और श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर रामनगरी में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम ने अपने तीनों भाइयों और अर्द्धांगिनी माता सीता के साथ रजत हिंडोले पर झूला झूला। भगवान के इस मनोहारी स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालु प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों को झूला झुलाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे रामभक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और भगवान के इस विशेष श्रृंगार के दर्शन किए। नागपंचमी के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य मंदिर और परकोटे की दक्षिणी भुजा के मध्य स्थित शेषावतार मंदिर भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। यह भी पढ़ें- भाइयों संग झूला झूले रामल...