वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 17 -- नागपंचमी और श्रावण मास के तीसरे सोमवार के अवसर पर रामनगरी अयोध्या में सोमवार को आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम ने अपने तीनों भाइयों और अर्द्धांगिनी माता सीता के साथ रजत हिंडोले पर झूला विहार किया। रामलला के इस मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। विशेष दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे और पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। रामलला के झूलनोत्सव का आयोजन विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास के बीच हुआ। श्रद्धालु प्रभु श्रीराम और उनके अनुजों को झूला झुलाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। रामभक्तों ने भगवान के विशेष श्रृंगार के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना के साथ आस्था निवेदित की।लक्ष्मण के शेषावतार की विशेष पूजा रामनगर...