बदायूं, जनवरी 23 -- बदायूं, संवाददाता। किसी बात को लेकर बाइक सवार दो भाइयों पर पिता-पुत्र ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी ग्राउंड स्थित शिव मंदिर के पास का है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी के रहने वाले नितिन कुमार गुप्ता पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता गुरुवार शाम किसी काम से अपने भाई के साथ जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पिता-पुत्र ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और कुल्हाड़ी से वार कर नितिन कुमार गुप्ता को घायल कर दिया। घायल नितिन कुमार गुप्ता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानलेवा हमले की सूचना मिलत...