नई दिल्ली, मार्च 1 -- इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमलों के जवाब में ईरान ने मध्य-पूर्व में मौजूद अमेरिका के तमाम ठिकानों पर हमला बोला है। ईरानी मिसाइलें लगातार कई देशों में गिर रही हैं। इसको लेकर इन देशों ने ईरान की आलोचना भी की है और अपने-अपने देशों में तैनात ईरानी राजदूतों को भी तलब किया है। यूएई के राष्ट्रपति के सलाहकार ने तो ईरान को होश में आने के लिए तक कह दिया था। अब इस मुद्दे पर ईरानी विदेश मंत्री अराघची का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा भाइयों (मुस्लिम देशों) को निशाना नहीं बनाया जा रहा है। तेहरान केवल मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। अलजजीरा को दिए इंटरव्यू में अराघची ने पूरे घटनाक्रम पर ईरान का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बातचीत के बीच में अमेरिका द्वारा किए गए इस हमले ने मामले को और भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.