भाइयों के शव गांव पहुंचने पर मची चीत्कार
फतेहपुर, जून 8 -- अमौली। चांदपुर थाना के बिजौली गांव में सोमवार शाम एक साथ दो सगे भाइयों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों की चित्कारें पूरे गांव में गूंज उठी। मां, पिता और मंझला भाई रो रोकर बेहाल होते रहे। मंगलवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार जाफरगंज थाना के धौरहरा यमुना घाट किनारे होगा। महोबा के धसान नदी में डूबने से शिक्षक जितेंद्र और उनके छोटे भाई विपिन की मौत के बाद मंगलवार को जैसे ही दोनों के शव फतेहपुर जिले के बिजौली गांव पहुंचे, पूरे गांव में कोहराम मच गया। एंबुलेंस से शव उतरते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मां-बाप जवान पुत्रों के शव देखकर बेसुध हो गए। गांव में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी। जैसे ही दोनों भाइयों के शव पहुंचे, भीड़ उमड़ पड़ी। हर किसी की जुबान पर यही चर्चा थी कि बेटे को बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.