अयोध्या, अप्रैल 6 -- भदरसा (अयोध्या), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा गांव के मजरे तिवारी का पुरवा में दो भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंचे थाने के दरोगा पर हमला कर दिया गया। मौके पर खड़े पीआरवी वाहन का अगला शीशा भी तोड़ दिया गया। इस मामले में पीड़ित उपनिरीक्षक ने जानलेवा हमले, अभद्रता और तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल, गांव में दो सगे भाइयों के बीच आपसी विवाद चल रहा था। एक भाई सुरेंद्र यादव ने यूपी 112 पर फोन कर सूचना दी कि उसका सगा भाई रविंद्र यादव उर्फ करिया उसे और माताजी को मार रहा है। घटना की सूचना पर पीआरवी दस्ता मौके पर पहुंचा तो रविंद्र यादव दस्ते के पुलिस कर्मियों से भी विवाद करने लगा। मामले की खबर थाने को दी गई तो उपनिरीक्षक अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। आरोप है क...