गिरडीह, जून 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुटवाढ़ाब में आपसी विवाद में भाइयों के बीच मारपीट हुई है। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक पक्ष से सद्दाम अंसारी के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में चांद बाबू, तनवीर, अरमान, अमानत, जरीना व जमीला को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से जरीना खातुन की शिाकयत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में सद्दाम अंसारी उर्फ पप्पू को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस दोनों ही मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...