बांदा, मई 12 -- बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र में भाइयों की धमकी से परेशान युवक ने घर से दूर लगे पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के चटचटगन निवासी विष्णु ने बताया कि उसका 40वर्षीय पिता रामपाल पुत्र लल्लू ने सोमवार की रात घर से दूर लगे पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मंगलवार की सुबह वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव फंदे पर लटकता देखा तो घरवालों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- खेत पर अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर दी जान मृतक के पुत्र विष्णु ने बताया कि उसका पिता चार भाई थे। सभी का बटवारा हो चुका है। बटवारे में उसके पिता को जमीन कम मिली थी। उसका पिता अपने भाई और पिता से अपने हिस्से की जमीन म...