धनबाद, अगस्त 29 -- भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उल्लास का माहौल रहा। बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में उनका साथ देने का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का व्यवधान नहीं होने के कारण बहनों को राखी बांधने के लिए पूरे दिन का शुभ अवसर मिला। सुबह से देर शाम तक राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा। यह भी पढ़ें- Hathras News: भाई बहन के प्रेम स्नेहपूर्ण पवित्र बंधन का पर्व साकार रूप में उभरा दूर-दराज रहनेवाले भाई-बहन भी पर्व मनाने के लिए अपने घर पहुंचे। इससे बाजारों और प्रमुख मार...