गाजीपुर, फरवरी 6 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। परिवारिक कलह से क्षुब्ध एक युवक ने बक्सर पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाविकों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। भांवरकोल निवासी डब्लू कुमार टेंपो चलाता है। रोज की तरह टेंपो लेकर घर से निकला और बक्सर पुल पर रुका और बिना किसी को कुछ समझने का मौका दिए सीधे गंगा नदी में छलांग लगा दी। उस समय गंगा में कुछ दूरी पर भरौली गांव निवासी स्थानीय नाविक चंदन कन्नौजिया और अभिषेक चौधरी मछली पकड़ रहे थे। जैसे ही उन्होंने युवक को पानी में गिरते देखा, वे तुरंत अपनी नाव लेकर उसकी ओर दौड़े। नाविकों ने गहरे पानी में फंसे युवक को पकड़कर नाव में खींच लिया और सुरक्षित बाहर निकाला। डब्लू कुमार बिना किसी से ज्यादा बातचीत किए अपना टेंपो...