मथुरा, अप्रैल 1 -- मांट। थाना क्षेत्र के गांव भांडीरवन में पुलिस की मिलीभगत से अवैध वाहन पार्किंग धड़ल्ले से चलाए जाने का आरोप है। मांट मूला ग्राम पंचायत में दो पौराणिक स्थलों में राधा कृष्ण की विवाह स्थली भांडीरवन और दूसरा राधा कृष्ण की महारास स्थली बंसीवट है। बताते हैं कि इन दोनों स्थानों पर देश भर से हजारों श्रद्धालु आते हैं। दोनों ही स्थानों पर कोई वैध पार्किंग नहीं है। होली से पूर्व मांट मूला पंचायत द्वारा बंसीवट में पार्किंग के ठेका को निविदा मांगी गईं थी। कई लोगों ने ग्राम पंचायत की शर्तों के मुताबिक नकद धनराशि जमा कर निविदा जमा कीं, लेकिन निविदा आज भी डिब्बे में बंद पड़ी हैं और कोई जिम्मेदार व्यक्ति इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है कि आखिर ये निविदा कब खुलेंगी। भांडीरवन गेट से सटी निजी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध पार्किंग शुर...