रांची, मार्च 8 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। सिधु कान्हू क्लब भांटबोडया के खिलाड़ियों के बीच रविवार को खेल सामग्री का वितरण किया गया। खेल सामग्रियों का वितरण बुढ़मू प्रखंड सिधु कान्हू क्लब के अध्यक्ष संदीप महतो और मुखिया दशरथ उरांव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संदीप महतो ने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी खेल सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। मौके पर श्रवण महतो, रामेश्वर महतो, सुमित ठाकुर, रामलाल साहू, मोहन महतो, रामसुंदर महतो, सुनील ठाकुर और विजय महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...