बांदा, मई 31 -- बांदा। नगर कोतवाली के हरदौली घाट रोड पर दो दिन पूर्व मामा के घर से दो भांजों ने 10 लाख के गहने पार कर दिए और उन्हें भनक तक नहीं लगी। दो दिन बाद जब आलमारी खोलकर देखा तो आभूषण गायब थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। हरदौली घाट रोड निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी पुत्र देवी गुलाम ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 28 मई की रात रिश्ते के भांजे मटेहना थाना मरका निवासी मोनू व उसका भाई नन्हूं तिवारी दीवार फांदकर घर में घुस गए। वह छत व दूसरे कमरों में सोए थे। नीचे कमरे की कुंडी खोलकर आलमारी से पत्नी का मंगलसूत्र, हार, सोने की चार अंगूठी और चांदी की कई जोड़ी पायल, करधनी आदि लेकर चले गए। गहनों की कीमत करीब दस लाख रुपये है। बताया दि रिश्ते के दोनों भांजों का पहले से घर में आना जाना था। दोनों की उनके जेव...